Translate

Friday, January 13, 2023

जगमग जग !

ना  झटपट झूट झांकते,  ना  दे दिखाई नयन नीर ।
न दूं दुहाई ,क्यों कोई सफाई , मेरी पीड़ा मेरे  पीर ।
न समय सही है, काम कई है , मुझको तो निपटाने ।
मुझको मेरा पथ, पथ्य पता है, तू तेरा सत्य कथ्य जाने !

हास में परिहास में, अट्टाहसों के अहसास में,
कई कहीं  मरे हैं, कई कहीं गढ़ें है, तेरे इतिहास में !
हां चढ़ते को जरूर,  तू  तेरा   करता नमन है ।
तेरी सुध लू ? मेरे सर बीड़ा मेरे कामों का क्या कम है !

ललचाएगा तू भरमाएगा तू ,जाने कैसे कैसे इतराएगा ।
न रातों को  नींद लगी है, फिर दिन का सुकुन भी जाएगा ।
तेरे चक्कर में पड़कर,  इमान न मेरा डगमगाएगा।
इसमे  ना  लाग लपेट है,   मेरा चेहरा बतलाएगा ।

                                 ' सरोज '
    
                            मुख पृष्ठ (HOME)
                                       
       
                                      


9 comments:

  1. Keep writing beautiful words

    ReplyDelete
  2. Anonymous1/26/2023

    Sahi kahe hai

    ReplyDelete
  3. Anonymous1/28/2023

    आपकी हिन्दी बहुत बडिया है

    ReplyDelete
  4. Anonymous1/28/2023

    अच्छी पंक्तियां है

    ReplyDelete
  5. Anonymous1/28/2023

    सब अपना अपना काम यदि पूरे मन से सोच समझ कर करे तो ये देश अपने आप तरक्की की राह पर चल निकले गा

    ReplyDelete
  6. Anonymous1/28/2023

    सही कहा है इधर उधर की लगाने की जगह, इंसान कुछ काम कर ले तो वह सक्षम हो जाए ।

    ReplyDelete
  7. Anonymous1/28/2023

    लोगो को दूसरो की टांग खीचने का समय बहुत होता र्है

    ReplyDelete
  8. Anonymous1/28/2023

    एक एक करके काफिला जमां हो जाता है

    ReplyDelete

FEATURED POST

"हिमालय"