Translate

Sunday, February 5, 2023

निश्चित ना

तने हुए सौ सौ सैन , अन्दर तक ताकते “नैन " मिलेंगे !
ऊंचें सुर साथ, चैताते से जाने, कैसे कैसे, कौन मिलेंगें ?
किसने कहा नहीं पड़ेगा, "हाँ "  का भी बोझा उठाना !
हाँ,  यदि ना मानें मन , तू निश्चित "ना " ही कर जाना !
 
भ्रम हैं, तेरी "हाँ " पर कोई, आसान तेरे रस्ते, ही कर जाता !
भ्रम है,  तेरी "ना " पर कोई, जान तेरी तंग, ही कर जाता !
" हाँ " पर, कंधे झुका, मुँह लटका, जाने कितनी हाँ खड़ी है !
"ना " खौलाता खूं , खुले आखें, दिमाग, खुद पर आस बड़ी है!
 
चुनना सोझ समझ , खुद के पैरो से ही, रास्ता तो तेरा कटेगा !
"हाँ " की कितनी अंधेरी गलियां ? क्या तेरा अंधेरा भी हटेगा?
हो "ना" से कुछ कमाल, बेमिसाल मंजिल तय, तो कर जाना !
हाँ, यदि, ना मानें मन ,  तू निश्चित "ना",  ही कर  जाना !
                 " सरोज "
 

Thursday, February 2, 2023

चलता चल !

सोच सही ,    बात सही ,   साथ सही !
हो जाएगी, जीवन की , हर साध सही !
राह नई,   राहगीर  नहीं,   चलता चल !
डगमगाती डगर ,  कई ,   चलता चल !
 बल  खाता ,  मुसकाता , चलता चल !
  
       सोच सही ,  बात सही ,  साथ सही !
      हो जाएगी, जीवन की, हर साध सही!   
      अरे तू चलता चल !

कई अंधेरे ,आज मिलेंगे ,  उजला कल !
अश्रु-सने कई काज मिलेंगे, करता चल !
अपनों के भी राज मिलेंगे,  चलता चल !
परायों के भी साथ मिलेंगे,  चलता चल !
नहीं थमेगा, समय कटेगा ,  चलता चल !
       
       सोच सही ,  बात सही ,  साथ सही !
      हो जाएगी, जीवन की, हर साध सही!   
      अरे तू चलता चल !

रात गई ,  ना   हालात  सही,  चलता चल !
नैन  भर आए , दिल घबराए , चलता चल !
उम्मीदें-हौसला, नया मिलेगा, चलता चल !
बढ़ाता , कोई हाथ  मिलेगा,  चलता  चल !
रह जाएंगे,  धरे  दख़ल, बस, चलता चल !

      सोच सही ,  बात सही ,  साथ सही !
      हो जाएगी, जीवन की, हर साध सही!   
      अरे तू चलता चल !

सफर है तेरा,   मंजिल तेरी , चलता चल !
आड़़ी  टेढ़ी , हांक मिलेंगीं ,  चलता चल  !
अभि तो, बन्दर-बांट मिलेंगी, चलता चल !
जैसी  मिले  , डगर   मगर  ,  चलता चल !
ना  करना,  तू  टाल मटोल ,  चलता चल !
    
      सोच सही ,  बात सही ,  साथ सही !
      हो जाएगी, जीवन की, हर साध सही!   
      अरे तू चलता चल !

मंजिल ,और भी पास मिलेगी , चलता चल !
कल नहीं ,तो आज  मिलेगी ,   चलता चल !
एक नहीं , कई साथ मिलेगी ,  चलता  चल !
धर   विश्वास,   पूरा   अटल ,   चलता चल !
चाहे   धीमे ,  पर बढ़ा कदम,   चलता चल ! 

      सोच सही ,  बात सही ,  साथ सही !
      हो जाएगी, जीवन की, हर साध सही!   
      अरे तू चलता चल !


FEATURED POST

लड़खड़ाते से कदम